@रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग की शोधार्थी आशा गुप्ता को "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का विश्लेषण : रायपुर नगर निगम के विशेष संदर्भ में" विषय पर किए गए शोधकार्य के लिए पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है।

आशा गुप्ता ने यह शोधकार्य महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग की डॉ. श्वेता मधुकर के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान व्यवस्था का विश्लेषण करते हुए उसके विभिन्न आयामों का अध्ययन किया गया है।

इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय परिवार, कॉमर्स विभाग के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं शुभचिंतकों ने आशा गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।