@रायपुर: सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी वारी एनर्जी ने हाल ही में करेंसी टॉवर, रायपुर में आर.आर. यूनिट्रेड के सहयोग से अपने नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर एवं सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। यह पहल स्वच्छ, सुलभ और सतत ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नए सोलर एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से आम नागरिक अब सोलर ऊर्जा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे। यहां सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, लागत, लाभ और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सोलर अपनाने के इच्छुक लोगों को निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी।
सरकार द्वारा भी पीएम- सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग ₹1 लाख 8 हजार तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे आम जनता को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी मजबूत करती है।
चैनल पार्टनर श्री राकेश गोयल ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थान करेंसी टॉवर पर स्थित इस सेंटर के कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से यहां आकर सोलर से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है और एक ही जगह पर सभी सेवाओं का लाभ उठा सकता है।
इस अवसर पर चैनल पार्टनर श्री प्रवीण अग्रवाल, सुश्री रीति गोयल, श्री वैभव अग्रवाल एवं कंपनी के छत्तीसगढ़ सेल्स मैनेजर श्री प्रसन्ना चंद्राकर सहित प्रबंधन टीम के सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह नया एक्सपीरियंस सेंटर रायपुर में सौर ऊर्जा के विस्तार और हरित भविष्य की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है।


