@रायपुर: टिकरापारा निवासी वर्षा साहू ने Doctor of Philosophy (PhD) की उपाधि प्राप्त कर अपने क्षेत्र एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से “रायपुर जिले में कृषि पर आधुनिकीकरण का प्रभाव : एक भौगोलिक विश्लेषण” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह उपलब्धि उन्होंने दिनांक 11 अप्रैल 2026 को हासिल की। उनका यह शोध कार्य डॉ. टी. एल. वर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक (भूगोल), शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
साहू के इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

