@रायपुर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य उन बिजली उपभोक्ताओं को राहत देना है जो आर्थिक कारणों से लंबे समय से अपना बिजली बिल जमा नहीं कर पाए हैं। सरकार की इस योजना से प्रदेश के करीब 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और उन्हें कुल 757 करोड़ रुपये से अधिक की राहत दी जाएगी। योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के अधिभार में 100 प्रतिशत तक छूट और मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। 

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीयन कराना होगा और पंजीयन के समय बकाया राशि का कम से कम 10 प्रतिशत भुगतान करना होगा। बाकी राशि किस्तों में जमा की जा सकेगी। यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत 2,931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपये की सब्सिडी भी दी।