@राजनीति: मानव विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को रायपुर में विधानसभा घेराव से पहले बड़ा प्रदर्शन किया। भारत माता चौक पर आयोजित सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “56 इंच की बात करने वाली सरकार में आज किसानों को डीएपी खाद तक नहीं मिल रही है।” साथ ही गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे। नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा और आने वाले चुनावों में कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी।