@डेस्क: बिहार के नवादा जिले से झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के सिर में चोट लगने के बाद इलाज के लिए उसे एक कथित डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने घाव पर टांके लगाने के बजाय साधारण ऑफिस स्टेपलर की पिन लगा दी।
बताया जा रहा है कि घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। हादसे में युवक के सिर पर गहरा घाव हो गया था। इलाज के दौरान कथित डॉक्टर ने बिना सही चिकित्सा उपकरणों के घाव को बंद करने के लिए स्टेपलर मशीन से पिन लगा दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
गांव मे आजकल झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक चला रहें है और प्रशासन चाय का आनंद लें रहें है 😡
— कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) March 12, 2026
टांके लगाने थे लगा दिया स्टेप्लर का पिन 😡😡 pic.twitter.com/Q9F1JaQCcO
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी व्यक्ति बिना डिग्री के इलाज करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सिर के घाव में आमतौर पर सर्जिकल टांके या मेडिकल स्किन स्टेपलर का उपयोग किया जाता है। साधारण स्टेपलर का इस्तेमाल करने से संक्रमण और गंभीर जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है।

