@नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए आवेदन 2 से 4 अप्रैल 2026 के बीच ऑफलाइन मोड में संबंधित स्कूलों में किया जाएगा।
आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होगा और एक छात्र के लिए एक ही आवेदन करना जरूरी है। अभिभावकों को पहले “New Registration” करना होगा, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा।
आवेदन प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)
सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
लॉगिन आईडी से फॉर्म भरें
अधिकतम 3 विद्यालयों का चयन करें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें
जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र
अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण निर्देश
कक्षा 1 में प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा, कोई परीक्षा नहीं होगी
आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी
एक ही छात्र के लिए एक आवेदन ही मान्य होगा
गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है
चयन के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा
KVS ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय पर आवेदन पूरा करें। चयन सूची और वेटिंग लिस्ट अप्रैल में जारी होने की संभावना है।



