@दंतेवाड़ा : जिले के राशन कार्डधारियों के लिए मार्च 2026 में राहत की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिन हितग्राहियों को फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हो पाया था, उन्हें मार्च माह में फरवरी और मार्च दोनों महीनों का राशन एकमुश्त प्रदान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, फरवरी माह में आवंटन के अनुरूप चावल की उपलब्धता कम होने के कारण जिले के कुछ प्रदाय केंद्रों में वितरण प्रभावित हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चावल उपलब्धता वाले केंद्रों से एलआरटी के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। साथ ही खरीफ वर्ष 2025-26 में उपार्जित चावल को उचित मूल्य दुकानों में भंडारित कराया जा रहा है ताकि वितरण सुचारु रूप से किया जा सके।
खाद्य विभाग ने फरवरी 2026 के खाद्यान्न भंडारण के लिए शेष उचित मूल्य दुकानों में डीओ और टीसी की वैधता तिथि को बढ़ाकर 15 मार्च 2026 तक कर दिया है, जिससे भंडारण और वितरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

