@हादसा: ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। हादसा सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब वार्ड में कई गंभीर मरीज भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक ICU में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बचाव अभियान के दौरान कुछ मरीजों को बाहर निकाला गया, लेकिन 7 मरीजों की मौत वार्ड के अंदर ही हो गई, जबकि 3 मरीजों ने अस्पताल शिफ्ट करते समय दम तोड़ दिया। हादसे में कुछ मरीज और अस्पताल कर्मचारी भी घायल हुए हैं।
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 16, 2026
महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और फायर सेफ्टी व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

