@शिक्षा: सर पद्मपत सिंघानिया विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रबंधन संकाय द्वारा “How Brands Are Built: Creativity, Digital Marketing & AI Trends in Modern Marketing” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।
यह सत्र श्री चन्द्र शेखर नागदा, ग्रुप हेड – ब्रांड कम्युनिकेशंस, पटेल फॉसकेम लिमिटेड द्वारा बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। व्याख्यान को इंटरैक्टिव रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें चर्चा, गतिविधियाँ तथा केस-आधारित शिक्षण को शामिल किया गया, जिससे विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई।
सत्र में ब्रांड निर्माण, रचनात्मक रणनीति (Creative Strategy) तथा आधुनिक मार्केटिंग में डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को वर्तमान उद्योग प्रवृत्तियों तथा एक सफल मार्केटिंग प्रोफेशनल बनने के लिए आवश्यक कौशलों की भी जानकारी प्राप्त हुई।
यह सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजय कुमार यादव, प्रबंधन संकाय, एसपीएसयू, उदयपुर ने डॉ. संजय सिन्हा (माननीय अध्यक्ष), डॉ. प्रसून चक्रवर्ती (प्रो-प्रेसिडेंट) एवं डॉ. श्वेता लालवानी (उप अधिष्ठाता, प्रबंधन संकाय) का मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने सभी संकाय सदस्यों एवं सहयोगी स्टाफ का भी सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

