@रायपूर: घर का प्रॉपर्टी टैक्स पटाने के लिए इन दिनों शहर के नागरिकों को जोन कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई ऐसे लोग, जिन्होंने चार-पांच साल से टैक्स जमा नहीं किया था, शासन की ओर से नोटिस मिलने के बाद जब ऑनलाइन भुगतान करने पहुंचे तो स्क्रीन पर साफ संदेश उभर आया—

“आपकी प्रॉपर्टी अपडेट नहीं है, इसलिए BLOCK किया गया है। कृपया अपडेट कराने हेतु संबंधित ज़ोन कार्यालय से संपर्क करें।”

ऑनलाइन प्रयास के बाद नागरिक मजबूरी में जोन कार्यालयों का रुख कर रहे हैं। लेकिन यहीं से शुरू हो रही है गंभीर शिकायतें।

“टैक्स ज्यादा है, ठीक करवा दूंगा…” — खुलेआम मांग रहे पैसे?

कई नागरिकों ने नाम न उजागर करने कि शर्त में यह बताया कि दफ्तरों में कुछ लोग यह कहकर रकम मांग रहे हैं कि “तुम्हारा टैक्स ज्यादा दिख रहा है, उसे ठीक कराने के लिए पैसा देना पड़ेगा, मैं ठीक करवा दूंगा।”

यह सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का मामला है। सिस्टम की खामी का फायदा उठाकर आम लोगों से मनमानी वसूली की कोशिश की जा रही है। सवाल उठता है अगर रिकॉर्ड अपडेट नहीं है तो जिम्मेदारी किसकी है? और उसकी कीमत जनता क्यों चुकाए?

हर समस्या के लिए हेल्पलाइन

स्पष्ट कर दें कि जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित जन-शिकायत निवारण कॉल सेंटर नागरिकों के समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया गया है।

ऐसे में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली, रिश्वत मांगने या गलत तरीके से पैसा लेने की कोशिश की जाती है, तो नागरिक अपनी शिकायत या जानकारी शासन के जन-शिकायत निवारण कॉल सेंटर में दर्ज करा सकते हैं।

📞 99 77 222 5 64

📞 99 77 222 5 74

📞 99 77 222 5 84

📞 99 77 222 5 94