IPO Listing News: आयुर्वेदिक और न्यूट्रास्यूटिकल उत्पाद बनाने वाली कंपनी Accretion Nutraveda Limited के शेयरों ने शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत की है। कंपनी का आईपीओ आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर 48% से ज्यादा प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ, जिससे निवेशकों को पहले ही दिन शानदार मुनाफा मिला। आईपीओ में ₹129 के इश्यू प्राइस पर जारी हुए शेयरों ने BSE SME पर ₹191.00 के भाव पर एंट्री ली। इस तरह आईपीओ निवेशकों को 48.06% का लिस्टिंग गेन मिला।

Accretion Nutraveda Share Price: लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट तक पहुंचा शेयर

लिस्टिंग के बाद Accretion Nutraveda Share Price में और तेजी देखने को मिली। शेयर उछलकर ₹200.55 के अपर सर्किट तक पहुंच गया। इस स्तर पर आईपीओ निवेशकों का कुल मुनाफा 55.43% हो गया। चूंकि आईपीओ में 1 लॉट = 1000 शेयर रखे गए थे, ऐसे में निवेशकों को प्रति लॉट करीब ₹71,500 का मुनाफा हुआ। हालांकि, दिन के अंत में मुनाफावसूली देखने को मिली और शेयर ₹190.50 पर बंद हुआ। इसके बावजूद पहले कारोबारी दिन के अंत तक निवेशक 47.67% फायदे में रहे।

Accretion Nutraveda IPO Subscription Details

Accretion Nutraveda IPO कुल ₹25 करोड़ का था, जो 28 जनवरी से 30 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा। आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल मिलाकर 1.83 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Accretion Nutraveda Limited की स्थापना वर्ष 2021 में हुई थी। कंपनी आयुर्वेदिक और न्यूट्रास्यूटिकल प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है, जिनमें शामिल हैं: टैबलेट्स और कैप्सूल्स, ओरल लिक्विड और पाउडर, तेल, बाम, क्रीम और जेल, कंपनी CDMO (Contract Development and Manufacturing Organization) मॉडल पर काम करती है। इसका कारोबार भारत के अलावा श्रीलंका, सिंगापुर और अमेरिका (USA) तक फैला हुआ है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात में स्थित है।

Accretion Nutraveda Financial Performance

कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है:

  • FY23: ₹28 लाख शुद्ध मुनाफा
  • FY24: ₹82 लाख शुद्ध मुनाफा
  • FY25: ₹2.61 करोड़ शुद्ध मुनाफा

इस दौरान कंपनी की कुल आय 128% से ज्यादा CAGR से बढ़कर ₹16.06 करोड़ तक पहुंच गई. चालू वित्त वर्ष FY26 की पहली छमाही (अप्रैल–सितंबर 2025) में कंपनी ने: ₹2.33 करोड़ का शुद्ध मुनाफा ₹14.07 करोड़ की कुल आय दर्ज की सितंबर 2025 तिमाही के अंत में कंपनी पर कुल ₹4.43 करोड़ का कर्ज था, जबकि ₹2.95 करोड़ रिजर्व और सरप्लस में मौजूद थे।

# GMP,IPO,BUISNESS NEWS,व्यापार जगत,