@रेलवे भर्ती: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Ministry of Railways ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। आवेदन शुरू होते ही पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। यह भर्ती Indian Railways के विभिन्न जोनों में की जाएगी।
RRB ALP Recruitment 2026: जोन वाइज भर्ती विवरण
आरआरबी द्वारा जारी विवरण के अनुसार कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जोनवार पदों की संख्या इस प्रकार है —
योग्यता
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से:
10वीं के साथ आईटीआई पास होना आवश्यक है
या
10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए
इंजीनियरिंग डिग्रीधारी उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी —
ओबीसी: 3 वर्ष
एससी/एसटी: 5 वर्ष
अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों को भी नियमानुसार छूट
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/अन्य वर्ग: ₹500
एससी/एसटी/एक्स-सर्विसमैन/ट्रांसजेंडर/ईबीसी: ₹250
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को निम्न चरणों से गुजरना होगा:
1. सीबीटी 1
2. सीबीटी 2
3. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
4. दस्तावेज सत्यापन (DV)
5. चिकित्सा परीक्षा (ME)
रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन तिथि और विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।


