@अग्निवीर भर्ती: रेलवे भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 01 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) जुलाई–अगस्त 2026 में आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ को आवंटित अग्निवीर पदों की संख्या पंजीकरण की कुल संख्या के अनुपात में तय की जाती है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023-24 में 14,153 पंजीकरण के मुकाबले 895 पद आवंटित हुए। वर्ष 2024-25 में 19,355 पंजीकरण पर 731 पद मिले, जबकि वर्ष 2025-26 में 28,547 युवाओं ने पंजीकरण कराया। बढ़ती भागीदारी को देखते हुए वर्ष 2027 के लिए छत्तीसगढ़ को लगभग 1100 से 1300 पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।