@नई दिल्ली: मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया एल मेंचो के सैन्य अभियान में मारे जाने की खबर सामने आई है। वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के रडार पर था। अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी पर करीब 1.5 करोड़ डॉलर (लगभग 136 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा था।

एल मेंचो पर अमेरिका में बड़े पैमाने पर ड्रग तस्करी चलाने का आरोप था। उसकी आपराधिक गतिविधियों का नेटवर्क कई देशों तक फैला हुआ बताया जाता है। मेक्सिको के इतिहास में उसे सबसे निर्दयी ड्रग सरगनाओं में गिना जाता था।

उसकी मौत की खबर के बाद मेक्सिको के कई इलाकों से हिंसा और उपद्रव की सूचनाएं मिली हैं। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

स्थिति को देखते हुए मेक्सिको स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

एक्स पोस्ट पर लिखा गया, "मेक्सिको में सभी भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी: वर्तमान में सुरक्षा अभियान चल रहे हैं, साथ ही सड़क अवरोध और आपराधिक गतिविधियाँ भी जारी हैं. मेक्सिको के हलिस्को (जलिस्को), तमौलीपास, मिचोआकान, ग्वेरेरो और न्यूवो लियोन राज्यों में मौजूद भारतीय नागरिक सुरक्षित जगहों पर ही रहें."