शिक्षा. राज्य में RTE (Right to Education) के तहत निःशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। RTE के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का लाभ दिया जाता है।
आवेदन की तिथि
RTE के तहत आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज अनिवार्य होंगे—
छात्र एवं पिता का आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
BPL सर्वे सूची
(ग्रामीण – 2002-03, शहरी – 2007-08)
या
सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना (SECC) 2011 की सर्वे सूची
या
अंत्योदय कार्ड
अन्य आवश्यक दस्तावेज (जैसा विभाग द्वारा निर्धारित हो)
किन्हें मिलेगा लाभ
RTE अधिनियम के तहत चयनित छात्रों को निजी स्कूलों में प्रारंभिक कक्षाओं में पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।

