GOV.@JOB. भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत देशभर में 30,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा।
पात्रता शर्तें
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। गणित और अंग्रेजी विषय के साथ 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।
चयन और वेतन
चयन पूरी तरह से मेरिट आधारित होगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार टाइम रिलेटेड कंटीन्यूटी अलाउंस (TRCA) के तहत लगभग 10,000 से 30,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

