रायपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर द्वारा वर्ष 2026, 2027 एवं 2028 (तीन वर्षों की अवधि) के लिए पैनल अधिवक्ताओं की सूची को औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर की ओर से जारी पत्र के माध्यम से दी गई।
प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अनुमोदन छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के पत्र क्रमांक 225, दिनांक 22 जनवरी 2026 के अनुक्रम में किया गया है। स्वीकृत सूची को नालसा (निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा) विनियम 2010 (संशोधित विनियम 2019) के विनियम-8 के उपविनियम (4) के अंतर्गत अनुमोदित किया गया है।
देखें सूची:-
जारी सूचना में बताया गया है कि रायपुर जिला मुख्यालय के लिए प्रस्तावित पैनल अधिवक्ताओं को विधिक सहायता अधिवक्ता के रूप में कार्य करने हेतु नामित किया गया है। इस संबंध में आदेश क्रमांक 05, दिनांक 23 जनवरी 2026 की प्रति संलग्न करते हुए अधिवक्ता संघ, जिला न्यायालय रायपुर को अवगत कराया गया है।

